15 अगस्त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
15 अगस्त लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, अगस्त 12, 2015

ये अमर गाथा आजादी की।

जब लहराता है
 लाल किले पर
अखंड देश का
 प्यारा  तिरंगा
झुक जाता है
मस्तक मेरा
करने को नमन
इन शहीदों को।

हमारी तरह ही
अगर ये भी
सुख वैभव से
जीवन जीते।
हम आज भी
जकड़े होते
विदेशियों की
प्राधीन बेड़ियों में।

कहा माओं से
बुला रही है मां
तेरे दूध की
परीक्षा है।
आने वाले
कल की खातिर
मांग रही हैं तुमसे
तुम्हारा आज।

हम माएं है इनकी
केवल इस जन्म में
तुम मां हो
युगों-युगों से
सौ पुत्र भी
होते एक के
सहर्ष भेजते
चरणों में तुम्हारे।

जाओ बेटा
न देर करो
जाग उठा है
नसीब तुम्हारा।
ये जन्म भूमि ही
कर्म भूमि है
आज से
केवल तुम्हारी।



सूरज चांद
सितारों ने देखी
अनुपम  कुर्वानी
शहीदों की।
स्वर्णिम अक्षरों में
इतिहास ने लिखी
ये अमर गाथा
आजादी की।

गुरुवार, अगस्त 14, 2014

हमने आज़ादी पाई है...

जीतकर एक लंबी जंग,
हमने आजादी पाई है,
पुत्रों ने धर्म निभाया,
मां की पीड़ा मिटाई है...
साक्षी है सूरज चंदा,
सत्य गंगा कहेगी,
शहीदों  ने अपने खून से,
ये हरियाली लाई है...
लड़े अंत तक, पर हार न मानी,
शीश  मां का कभी,  झुकने न दिया,
खुद मरते हुए, दस और मारे,
सीख गोविंद की सदा  ही,  काम आयी है...
न हस्ति इसकी कभी, मिटने देंगे,
जग अंबर में हिंद, चमकता रहेगा,
हमने इसकी पावन माटी,
सदा मस्तक पे लगाई है...

[स्वतंत्रता दिवस की असंख्य शुभकामनाएं...]

बुधवार, अगस्त 15, 2012

15 august 15 अगस्त।


मै 15 अगस्त हूं कहता हूं तुम से, सोचो  हम क्यों गुलाम हुए,

वो सब कुछ हम फिर न करें, जिस कारण हम गुमनाम हुए।

मैंने खुद रोते देखा था,  अपनी प्यारी भारत मां को,

राम कृष्न के वंशज होकर भी,  हम जग में  बदनाम हुए।

हर हिन्दूस्तानी का जीवन था केवल,  पिंजरे में बन्द पंछी सा,

नारी का अस्तित्व, पुरूष का पौरुष, हमारे  ख्वाब तक भी  निलाम हुए।

कुछ महापुरूषों ने सपना देखा, खुशहाल स्वतंत्र भारत का,

इस सपने को पूरा करने, कयी देश भक्त महान हुए।

मैं साक्षी हूं हर कुर्वानी  का, मैंने हर शहीद  पर सुमन चढ़ाये,

शव गिनते गिनते थक गया था,  असंख्य वीर कुर्वान हुए।

मैं 15 अगस्त करता हूं आवाहन, भ्रष्टाचार को जड़ से  मिटाओ,

देखो हमारी उन पुरानी भूलों के, क्या क्या  भयानक परिणाम हुए।