बुधवार, मार्च 12, 2014

जागो जंता, सोचो विचारो...



आने वाले हैं अब मतदान,
आयेगा नेताओं को तुम्हारा ध्यान,
करेंगे वोही, जो अब तक किया,
जागो जंता,  सोचो विचारो,

शिक्षित हो, न अब अंजान,
अच्छे बुरे की है तुम्हे पहचान,
कौन है दुर्योधन, धर्मराज कौन है,
जागो जंता,  सोचो विचारो,

न वादों पर विश्वास करो,
न किसी की शकति से डरो,
शक्ति है वोट की तुम्हारे पास,
जागो जंता,  सोचो विचारो,

हो भारत में स्थिर सरकार,
जन जन को मिले अपने अधिकार,
सब को भारत में  न्याय मिले,
जागो जंता,  सोचो विचारो,